🚨 सुसनेर पुलिस की त्वरित कार्रवाई—मुंबई से लापता युवक को किया दस्तयाब ▶️ तकनीकी साक्ष्यों एवं लगातार प्रयासों के आधार पर पुलिस टीम पहुंची मुंबई, गोरेगांव रेलवे स्टेशन से युवक को सकुशल दस्तयाब किया।
⚖️ हत्या के प्रयास एवं अवैध हथियार से फायरिंग प्रकरण में न्यायालय का कठोर फैसला — आरोपी को 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा ▶️ भूमि विवाद में सीने पर गोली मारकर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को माननीय विशेष न्यायालय ने सुनाई सजा। ▶️ सुदृढ़ विवेचना एवं प्रभावी न्यायालयीन पैरवी के आधार पर आरोपी दोषसिद्ध, अर्थदंड से भी किया गया दंडित।
🚨 पुलिस अधीक्षक ने थाना सोयतकला का किया आकस्मिक निरीक्षण, लंबित अपराधों के शीघ्र निराकरण एवं आपदा प्रबंधन को लेकर दिए सख्त निर्देश ▶️ थाना अभिलेख, विवेचना, आपदा प्रबंधन संसाधनों एवं बाढ़ संभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को सतर्क एवं सक्रिय रहने के निर्देश।
📚 “सृजन संवाद” कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को कानून, अधिकार एवं उत्तरदायी नागरिकता का मिला व्यवहारिक ज्ञान ▶️ पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने कहा— “जागरूक विद्यार्थी ही सुरक्षित समाज और विकसित भारत की सबसे मजबूत नींव हैं।” ▶️ सांदीपनी सीएम राइज विद्यालय में पुलिस एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त आयोजन में विद्यार्थियों को भारतीय कानून, साइबर सुरक्षा, बाल संरक्षण एवं पुलिस व्यवस्था की दी गई विस्तृत जानकारी।
🏅 “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत” अभियान को मिला युवाओं का अभूतपूर्व समर्थन, 250 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग ▶️ पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ, युवाओं से जन-जन तक जागरूकता का संदेश पहुंचाने का किया आह्वान। ▶️ गायन, चित्रकला, नुक्कड़ नाटक, वाद-विवाद, शॉर्ट फिल्म सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, उत्कृष्ट प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित।
🕉️ श्रावण माह के सोमवार पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता — पुलिस अधीक्षक ने बैजनाथ महादेव एवं अचलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ▶️ दर्शन व्यवस्था, यातायात, पार्किंग, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। ▶️ श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित दर्शन उपलब्ध कराने के लिए पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद।
⚡ 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन से तार चोरी के प्रयास का पुलिस ने किया पर्दाफाश — त्वरित कार्रवाई में 4 आरोपी गिरफ्तार ▶️ रात्रि में निर्माणाधीन विद्युत ट्रांसमिशन लाइन से तार काटकर चोरी करने का प्रयास विफल, सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता एवं पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चार आरोपी मौके से गिरफ्तार। ▶️ घटनास्थल से अर्टिगा वाहन जब्त, पूर्व में हुई तार चोरी की घटना से भी जुड़े हो सकते हैं आरोपी; फरार साथियों की तलाश जारी।
नाबालिग बालिका से दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के गंभीर प्रकरण में आगर मालवा पुलिस की त्वरित कार्रवाई ▶️ घटना की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए कर्नाटक से आरोपी गिरफ्तार, ट्रांजिट वारंट पर मध्यप्रदेश लाकर न्यायालय में किया प्रस्तुत। ▶️ वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सैकड़ों किलोमीटर दूर छिपे आरोपी तक पहुंची पुलिस, गंभीर अपराधों में त्वरित कार्रवाई की प्रतिबद्धता पुनः हुई सिद्ध।
🚔 पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने किया थाना कानड़ का आकस्मिक निरीक्षण ▶️ बरसात में डूबने वाले पुल-पुलियों एवं जलभराव वाले संवेदनशील स्थलों का किया निरीक्षण, आमजन की सुरक्षा हेतु तत्काल सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के दिए निर्देश। ▶️ हरियाली महोत्सव के अंतर्गत थाना परिसर में किया वृक्षारोपण, लंबित अपराधों की समीक्षा कर शीघ्र निराकरण एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना के दिए निर्देश।
🏅 केन्द्रीय गृहमंत्री अति-उत्कृष्ट एवं उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का हुआ सम्मान ▶️ पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर किया सम्मानित। ▶️ उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के उच्च मानकों को बनाए रखने का दिया संदेश, सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भविष्य में भी उत्कृष्ट सेवाएं देने हेतु किया प्रेरित।