पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस लाइन में आयोजित हुई स्मृति परेड ▶️ माननीय विधायक श्री मधु गेहलोत, पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी सहित जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस अधिकारियों ने शहीदों को किया नमन। ▶️ परेड के माध्यम से देश की सुरक्षा एवं कर्तव्य निर्वहन में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को किया गया स्मरण। ▶️ शहीदों की वीरता, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा से प्रेरणा लेकर जनसुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध रहने का संकल्प।
🚩 विजयादशमी पर पुलिस लाइन में शस्त्र एवं वाहनों का पूजन, माननीय मंत्री श्री नारायण सिंह पंवार ने विधि-विधान से की पूजा-अर्चना ▶️ पुलिस लाइन, बड़ौद रोड पर विजयादशमी के पावन अवसर पर आयोजित हुआ शस्त्र एवं वाहन पूजन कार्यक्रम। ▶️ माननीय मंत्री श्री नारायण सिंह पंवार ने विधि-विधान से किया पूजन, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों ने की सहभागिता। ▶️ शौर्य, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसुरक्षा के संकल्प के साथ निभाई गई परंपरा।
🌺 नवरात्रि में महिला सुरक्षा को लेकर आगर पुलिस अलर्ट, जिले के सभी थानों में गठित किए गए शक्ति दल ▶️ पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन में जिले के सभी थानों पर शक्ति दलों का गठन। ▶️ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र बोयट ने शक्ति दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। ▶️ समस्त गरबा पंडालों, प्रमुख धार्मिक स्थलों, बाजारों एवं आवागमन के मार्गों पर निरंतर भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा पर रहेगी विशेष नजर।
🤝 मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान: ग्राम मोड़ी में कलेक्टर एवं एसपी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं ▶️ जनविश्वास शिविर में ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश ▶️ पुलिस से संबंधित शिकायतों एवं कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर भी हुई चर्चा, आमजन को समयबद्ध समाधान का भरोसा
🚨 सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के लिए तत्परता बनी मददगार, डायल-112 पुलिस ने तत्काल CPR देकर पहुंचाया अस्पताल 🔹 चामड़दा फंटे के पास अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर 🔹 सूचना मिलते ही FRV मौके पर पहुंची, ASI विजय बड़गोत्या ने दिया CPR एवं प्राथमिक उपचार 🔹 पुलिस की तत्परता से घायल को तत्काल शासकीय चिकित्सालय पहुंचाकर परिजनों को दी सूचना
🚦 शहर की यातायात व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा, नवीन भवन में यातायात थाने का शुभारंभ ▶️ पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने विधिवत पूजन-अर्चन एवं फीता काटकर किया शुभारंभ ▶️ नवरात्रि के पावन अवसर पर कन्या भोज आयोजित कर कन्याओं को भेंट किए उपहार ▶️ यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने, नियमों के पालन एवं नागरिकों को सुरक्षित-सुगम आवागमन उपलब्ध कराने पर जोर
नातरा प्रथा, झगड़ा प्रथा एवं सामाजिक कुरीतियों के कानूनी पहलुओं पर नवीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय आगर में विशेष शोध कार्यक्रम आयोजित ▶️ पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली की शोध टीम ने किया अध्ययन एवं जानकारी का संकलन ▶️ पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने सामाजिक कुरीतियों के कानूनी एवं सामाजिक पहलुओं को समझने और जागरूकता बढ़ाने पर दिया जोर ▶️ पुलिस अधिकारियों, अनुसंधानकर्ताओं एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने की सहभागिता
🛡️ नवरात्रि के प्रथम दिन माँ बगलामुखी मंदिर को मिली स्थायी पुलिस चौकी की सौगात ▶️ पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने किया माँ बगलामुखी पुलिस चौकी का लोकार्पण ▶️ आमजन और सभी सम्माननीय पत्रकारगणों के निरंतर प्रयासों को मिला मूर्त रूप, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और बेहतर व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
⚖️ कानून की बारीकियों से लेकर डिजिटल साक्ष्य तक—आगर पुलिस के अनुसंधान अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण ▶️ NDPS एक्ट एवं नवीन आपराधिक कानून-2023 पर दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शुरू ▶️ जिले के थाना-चौकी प्रभारी एवं अनुसंधान अधिकारियों को पूर्व IPS आर.सी. पंवार द्वारा व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
05 किलोग्राम गांजा तस्करी प्रकरण में 02 आरोपियों को 05-05 वर्ष का सश्रम कारावास ▶️ विशेष NDPS न्यायालय आगर का फैसला, दोनों आरोपियों पर ₹20,000-₹20,000 का अर्थदंड ▶️ आगर पुलिस की प्रभावी विवेचना एवं अभियोजन की सतत मॉनिटरिंग से मिली सफलता, एजीपी अशोक गवली ने की पैरवी