➡️ सड़क सुरक्षा अभियान का आठवाँ दिन – 702 चालान, ₹2.75 लाख से अधिक शुल्क वसूला
➡️ आज 48 चालान कर ₹17,200 समन शुल्क प्राप्त
➡️ राह-वीर योजना एवं नकदी रहित उपचार योजना की दी गई जानकारी
आगर मालवा जिले में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के निर्देशन एवं पुलिस मुख्यालय के मार्गदर्शन में 08 से 22 सितम्बर 2025 तक विशेष सड़क सुरक्षा अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण, यातायात अनुशासन को बढ़ावा देना और आमजन को सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना है।
आज दिनांक 15 सितम्बर 2025 को यातायात पुलिस एवं थाना प्रभारियों द्वारा जिलेभर में 48 चालान कर ₹17,200 का समन शुल्क प्राप्त किया गया।
अब तक (08 से 15 सितम्बर 2025) के 8 दिनों में कुल 702 चालान कर ₹2,75,900 का समन शुल्क वसूल किया गया है। चालानों में प्रमुख रूप से बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, गलत दिशा में वाहन चलाना, ओवरलोडिंग एवं अन्य यातायात उल्लंघन सम्मिलित हैं।
अभियान के दौरान आमजन को दो महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी गई—
नकदी रहित उपचार योजना: सड़क दुर्घटना पीड़ित को नजदीकी नामित अस्पताल में तुरंत नि:शुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाता है, जिसका संपूर्ण व्यय सरकार द्वारा वहन किया जाता है।
राह-वीर योजना (पूर्व की Good Samaritan स्कीम): दुर्घटना पीड़ित को गोल्डन आवर में अस्पताल पहुँचाने वाले मददगार को ₹25,000 नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है तथा उसे किसी कानूनी कार्यवाही से मुक्त रखा जाता है।
आगर मालवा पुलिस जिलेवासियों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।