➡️ यातायात अभियान में आज 100 चालान, ₹34,400 समन शुल्क वसूला
➡️ 08 सितम्बर से अब तक कुल 1,202 चालान, ₹4,66,100 समन शुल्क प्राप्त
➡️ नागरिकों को नकदी रहित उपचार योजना व राह-वीर योजना की जानकारी दी गई

आगर मालवा जिले में पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के निर्देशन में 08 से 22 सितम्बर 2025 तक विशेष सड़क सुरक्षा अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण, नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता और उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

आज दिनांक 20 सितम्बर 2025 को जिलेभर में 100 चालान कर ₹34,400 का समन शुल्क वसूला गया। अभियान के अब तक के आंकड़े (08–20 सितम्बर) अनुसार कुल 1,202 चालान कर ₹4,66,100 समन शुल्क वसूला जा चुका है। पुलिस अधीक्षक ने अभियान के अंतिम चरण में यातायात नियम उल्लंघन पर सख्ती बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, ताकि सभी नागरिक नियमों का पालन करें और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

अभियान के दौरान नागरिकों को दो प्रमुख योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई—

नकदी रहित उपचार योजना: सड़क दुर्घटना पीड़ित को नज़दीकी नामित अस्पताल में तत्काल नि:शुल्क उपचार उपलब्ध कराना, खर्च सरकार द्वारा वहन।

राह-वीर योजना (पूर्व की Good Samaritan स्कीम): दुर्घटना पीड़ित को गोल्डन आवर में अस्पताल पहुँचाने वाले मददगार को ₹25,000 नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र, कानूनी कार्रवाई से मुक्त।

आगर मालवा पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन कर स्वयं और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

keyboard_arrow_up
Skip to content