➡️ अभिमन्यु-3 अभियान के तहत पितांबरा कॉलेज आगर में हुआ विशेष कार्यक्रम
➡️ छात्र-छात्राओं को शॉर्ट फिल्म, स्लोगन प्रतियोगिता व दोतरफा संवाद के माध्यम से दी गई जानकारी
➡️ थाना सोयत एवं थाना नलखेड़ा क्षेत्र में भी पुलिस टीमों ने स्कूलों व गरबा पांडालों में किया जागरूक
पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के निर्देशन में दिनांक 23 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक “अभिमन्यु-3 अभियान” संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है। इसी क्रम में आज विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
पीताम्बरा कॉलेज में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी उनि सुनीता परिहार ने अभियान के उद्देश्य स्पष्ट करते हुए महिला संबंधी अपराधों से बचाव के उपाय, कार्यस्थल पर शोषण, छेड़छाड़ एवं कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। इस अवसर पर शॉर्ट फिल्म का प्रदर्शन किया गया और विद्यार्थियों को महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। स्लोगन प्रतियोगिता में कैफिया खान, मदिया खान, रोहित प्रजापति व विनीता पाटीदार ने भाग लिया। कार्यक्रम में हेड कांस्टेबल राजेंद्र उपाध्याय, आरक्षक हर्षिता जोशी, आरक्षक बलराम पटेल, आरक्षक वैशाली राठौर, अहिंसा वेलफेयर सोसायटी से जिला समन्वयक पायल शर्मा एवं विष्णु चौहान, तथा जन साहस एनजीओ से काउंसलर प्रिया सोलंकी और ज्योती सूर्यवंशी सहित कॉलेज के प्राचार्य भूपेंद्र सिंह गुज्जर, एच.आर. गोविंद यादव, डॉ. अनिल जायसवाल, डॉ. आनंद शर्मा, डॉ. अशोक सूर्यवंशी तथा शिक्षकगण प्रियंका सक्सेना, पूजा उपाध्याय, श्वेता सक्सेना व अर्जुन सिंह यादव उपस्थित रहे।
थाना प्रभारी सोयत रामगोपाल वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा जय किसान स्कूल सोयत में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बालक-बालिकाओं को महिला सुरक्षा, लैंगिक समानता, बाल अधिकार, ऑनलाइन सुरक्षा और अभिमन्यु-3 अभियान के उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों से दोतरफा संवाद स्थापित कर उनके प्रश्नों के उत्तर दिए तथा उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों, आपातकालीन सेवाओं और अपराध से बचाव के उपायों के बारे में भी अवगत कराया।कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को अभिमन्यु शपथ दिलाई गई, जिसमें उन्होंने महिलाओं के सम्मान और समाज में सुरक्षित वातावरण बनाने की दिशा में जागरूक एवं जिम्मेदार रहने का संकल्प लिया।
थाना प्रभारी नागेश यादव के नेतृत्व में सउनि आशा लकवाल व पुलिस टीम द्वारा आज ग्राम गुदरावन के गरबा पांडाल में बच्चों को महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं अभिमन्यु-3 अभियान से संबंधित जानकारी दी गई। इसी क्रम में ग्राम भैसोदा स्थित एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं आस्था हायर सेकेंडरी स्कूल की बस में यात्रा कर रहे बालक-बालिकाओं को भी अभियान के उद्देश्य बताए गए और उन्हें सजग रहने के उपाय समझाए गए। इसके अतिरिक्त सरदार वल्लभ भाई पटेल शासकीय महाविद्यालय नलखेड़ा, सीनियर बालक छात्रावास नलखेड़ा तथा ग्राम फेंटी स्थित शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नलखेड़ा में जाकर छात्र-छात्राओं को महिलाओं के प्रति सम्मान एवं सुरक्षा संबंधी संदेश दिए गए और सभी से अभिमन्यु शपथ दिलवाई गई।