वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश — 04 आरोपी गिरफ्तार, विभिन्न जिलों से चोरी की 05 मोटर सायकल बरामद, कीमती लगभग 3,40,000/- रुपए
🔶 नशे की लत पूरी करने के लिए देते थे चोरी की वारदातों को अंजाम — चोरी की बाइक अलग-अलग जिलों में रखते थे गिरवी
पुलिस अधीक्षक जिला आगर मालवा दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं वाहन चोरों की धरपकड़ हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार बोयट, एसडीओपी आगर मोतीलाल कुशवाहा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशि उपाध्याय के नेतृत्व में आगर पुलिस द्वारा वाहन चोरी के प्रकरण में कार्रवाई करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से विभिन्न थाना क्षेत्रों एवं अन्य जिलों से चोरी की गई कुल 05 मोटर सायकल बरामद की गई हैं।
प्रकरण का संक्षिप्त विवरण :
फरियादी गुमानसिंह पिता बापूसिंह चौहान, उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम रोझानी द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 22.01.2026 को वह ग्राम खनोटा थाना सुसनेर से अपनी मोटर सायकल क्रमांक MP 70 MC 8467 से वापस अपने गांव रोझानी आ रहे थे। शाम करीब 05 बजे आमला जोड़ से आगे सान्ड्याबेड़ी जोड़ के पास मोटर सायकल सड़क किनारे खड़ी कर नीचे झाड़ियों की ओर गए थे। वापस लौटने पर उनकी मोटर सायकल मौके से गायब मिली, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर थाना में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र एवं सतत पतारसी के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर कार्रवाई की गई।पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया गया।
आरोपियों का तरीका-ए-वारदात (मॉडस ऑपरेंडी) :
पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी नशे के आदी हैं तथा नशे की पूर्ति हेतु सुनसान स्थानों एवं अवसर देखकर मोटर सायकल चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। चोरी की गई मोटर सायकलों को अलग-अलग जिलों एवं क्षेत्रों में गिरवी रखकर उससे प्राप्त राशि का उपयोग नशा करने एवं निजी खर्चों में करते थे।
पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से कुल 05 मोटर सायकल बरामद की गई हैं, जिनमें थाना आगर, नलखेड़ा, कानड़, बड़ौद एवं जिला उज्जैन के झारड़ा क्षेत्र से चोरी हुई मोटर सायकल शामिल हैं।
जप्तशुदा वाहन :
1. हीरो HF Delux मोटर सायकल क्रमांक MP70MC8467 कीमती लगभग 50,000/- रुपए
2. हीरो HF Delux मोटर सायकल क्रमांक MP70MB4873 कीमती लगभग 55,000/- रुपए
3. हीरो HF Delux मोटर सायकल क्रमांक MP39MM4172 कीमती लगभग 60,000/- रुपए
4. _ होंडा शाइन मोटर सायकल क्रमांक MP13FP5322 कीमती लगभग 85,000/- रुपए_
5. होंडा SP शाइन 125 (बिना इंजन, चेचिस एवं रजिस्ट्रेशन नंबर) कीमती लगभग 90,000/- रुपए
जप्त सभी मोटर सायकलों की अनुमानित कीमत लगभग ₹3,40,000/- है।
गिरफ्तारशुदा आरोपी :
1. विनोद मालवीय पिता रमेशचंद्र मालवीय, उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम ढोटी थाना कोतवाली आगर
2. अंकित गोस्वामी पिता गोपाल गोस्वामी, उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम जोगापुर थाना कोतवाली आगर
3. नासिर खान पिता मकबूल खान निवासी मनिहार वाड़ी वार्ड क्रमांक 02 कानड़ थाना कानड़
4. अर्जुन गोसर उर्फ शिवराज उर्फ सूर्या पिता अशोक गोसर, उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम ढोटी थाना कोतवाली आगर
प्रकरण में आरोपियों से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी है। जिला आगर मालवा पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
सराहनीय भूमिका – निरीक्षक शशि उपाध्याय, Asi कालूराम, प्र.आर.आनंद पाण्डेय, आर. दीपक सोलंकी, आर. अमन खान, आर. परवेज खान





