“मैं हूँ अभिमन्यु” अभियान: महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को नई दिशा
थाना स्तर पर विद्यालयों में जाकर बच्चों को किया गया जागरूक

महिला सुरक्षा और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने हेतु आगर मालवा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान “मैं हूँ अभिमन्यु” के अंतर्गत, विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों और आम जन को जागरूक किया जा रहा है। यह अभियान 03 अक्टूबर 2024 से 12 अक्टूबर 2024 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चों पर होने वाले अपराधों की रोकथाम करना है।

पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार सिंह के मार्गदर्शन में, आज थाना सोयत में विवेकानंद राष्ट्रीय विद्यालय में समूह चर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के अपराधों और उनके दुष्परिणामों की जानकारी दी गई।

इसी क्रम में, थाना क्षेत्र कानड़ के न्यू सहारा पब्लिक स्कूल में भी समूह चर्चा और किस्सागोई/कहानी का आयोजन किया गया, जिसमें महिला और बाल अपराधों के दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला गया। थाना कोतवाली आगर द्वारा एक्सिलेंस स्कूल आगर में पुलिस टीम द्वारा अभियान से सम्बंधित वीडियो क्लिप दिखाई गई व बच्चों को अपराध व बचाव के सम्बंध में जानकारी दी गयी।

इस प्रकार सभी थाना क्षेत्र में “मैं हूँ अभिमन्यु”अभियान के अंतर्गत, पुलिस द्वारा बच्चों और युवाओं में लैंगिक समानता, दहेज प्रथा, अश्लीलता, साइबर अपराध, और सोशल मीडिया अपराधों के संबंध में जागरूकता बढ़ाने के लिए संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही, प्रतियोगिताओं, पोस्टर्स, वीडियो, और नाटकों के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सकारात्मक सोच विकसित करने की प्रेरणा दी गई।

महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, और अन्य हेल्पलाइन नंबरों का प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। इस अभियान के दौरान “मैं हूँ अभिमन्यु” के कटआउट एवं फ्लैक्स लगाकर आम जन को लैंगिक भेदभाव समाप्त करने तथा महिलाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप समान अवसर उपलब्ध कराने की शपथ भी दिलाई जा रही है।

अभियान की सफलता और जागरूकता के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है।

“मैं हु अभिमन्यु” अभियान के तहत थाना सोयत में विवेकानंद राष्ट्रीय विद्यालय में समूह चर्चा का आयोजन किया गया। इस चर्चा में विभिन्न प्रकार के अपराधों और उनके दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। इसी तरह, थाना क्षेत्र कानड़ के न्यू सहारा पब्लिक स्कूल में भी समूह चर्चा और किस्सागोई का आयोजन किया गया।

keyboard_arrow_up
Skip to content