बडौद पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, मध्यरात्रि नाकाबंदी में एमडी ड्रग्स जब्त

अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार — 41.12 ग्राम एमडी व मोबाइल सहित ₹4.20 लाख का मशरूका जब्त

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के क्रय–विक्रय, परिवहन एवं संग्रहण पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सतत अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी आगर मोतीलाल कुशवाहा के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी रूप सिंह बैस के नेतृत्व में थाना बड़ौद पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण कार्यवाही की गई।

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 14–15 अप्रैल 2026 की रात्रि में थाना बड़ौद पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आलोट रोड रामाबेडी जोड़, ग्राम पिपलिया विजय क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स लेकर आने वाला है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल योजना बनाकर उक्त स्थान पर घेराबंदी कर नाकाबंदी की गई।

नाकाबंदी के दौरान मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए का एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम आरीफ खाँ उर्फ बबलू निवासी ब्लाक कॉलोनी बड़ौद बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 41.12 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स तथा एक टच स्क्रीन मोबाइल फोन बरामद किया गया। बरामद मादक पदार्थ को विधिवत तौल कर सीलबंद कर जप्त किया गया।

आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 82/2026, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है तथा अवैध मादक पदार्थ के स्रोत एवं नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तारशुदा आरोपी

1) आरीफ खाँ उर्फ बबलू पिता पिर खाँ, उम्र 35 वर्ष, निवासी ब्लाक कॉलोनी, बड़ौद, जिला आगर मालवा

जब्तशुदा मशरुका

अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स 41.12 ग्राम
(कीमत लगभग ₹4,10,000/-)

टच स्क्रीन मोबाइल फोन
(कीमत लगभग ₹10,000/-)

👉 कुल जब्तशुदा मशरुका की अनुमानित कीमत: ₹4,20,000/-

सराहनीय भूमिका

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रूप सिंह बैस, उपनिरीक्षक राखी गुर्जर ,सउनि हरीनारायण सोलंकी, प्रधान आरक्षक रामसेवक मीणा, प्रधान आरक्षक हेमन्त सिसोदिया, प्रधान आरक्षक अर्जुन बागड़ी, प्रधान आरक्षक सुब्रतो शर्मा ,आरक्षक राहुल विश्वकर्मा, आरक्षक शुभम जोशी सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content