बड़ौद पुलिस की नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई

💊 94.70 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार, ₹10.55 लाख का मशरूका जप्त

पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट के मार्गदर्शन, एसडीओपी आगर मोतीलाल कुशवाह के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी बड़ौद निरीक्षक रूपसिंह बैस के नेतृत्व में थाना बड़ौद पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए 94.70 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से दो मोबाइल फोन एवं दो मोटरसाइकिल सहित कुल ₹10,55,000 कीमत का मशरूका जप्त किया गया है।

दिनांक 23.08.2026 को थाना बड़ौद पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गुराड़िया स्थित पुरानी गिट्टी मशीन के पीछे गौशाला रोड पर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से MD ड्रग्स लेकर किसी व्यक्ति को देने आने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर संदिग्ध दानुसिंह पिता चन्दरसिंह सौंधिया राजपूत, उम्र 43 वर्ष, निवासी ग्राम लोटिया किशना, थाना बड़ौद को पकड़ा गया। विधिसम्मत तलाशी में उसके कब्जे से 94.70 ग्राम MD ड्रग्स, कीमत लगभग ₹9,40,000, Vivo मोबाइल फोन एवं बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पूछताछ में आरोपी दानुसिंह ने उक्त MD ड्रग्स शंकरसिंह पिता गोपालसिंह सौंधिया, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम महुडिया, थाना बड़ौद से प्राप्त करना बताया। पुलिस टीम द्वारा तत्काल दबिश देकर शंकरसिंह को पकड़ा गया। पूछताछ में उसके द्वारा दानुसिंह को उक्त मादक पदार्थ उपलब्ध कराना स्वीकार किया गया।

प्रकरण में अपराध क्रमांक 208/2026, धारा 8/22 NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है तथा शंकरसिंह की भूमिका सामने आने पर धारा 29 NDPS Act का इजाफा किया गया है। दोनों आरोपियों से मादक पदार्थ के स्रोत एवं नेटवर्क के संबंध में पूछताछ जारी है।

गिरफ्तारशुदा आरोपी

1) दानुसिंह पिता चन्दरसिंह सौंधिया राजपूत, उम्र 43 वर्ष, निवासी ग्राम लोटिया किशना, थाना बड़ौद
2) शंकरसिंह पिता गोपालसिंह सौंधिया, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम महुडिया, थाना बड़ौद

जप्त मशरूका

94.70 ग्राम MD ड्रग्स – लगभग ₹9,40,000

Vivo मोबाइल फोन – ₹15,000

Samsung A33 मोबाइल फोन – ₹15,000

Bajaj Platina मोटरसाइकिल – ₹40,000

Honda SP मोटरसाइकिल ₹ 45,000/-

कुल जप्त मशरूका – लगभग ₹10,55,000

दोनों आरोपियों को विधिसम्मत कार्रवाई उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

⭐ सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रूपसिंह बैस, सउनि दरबारसिंह पंवार, प्रआर 73 अर्जुन बागड़ी, प्रआर 138 सतीश मोदी, प्रआर 122 हेमंत सिसोदिया, प्रआर 157 राकेश शर्मा, आरक्षक 112 शुभम जोशी, आरक्षक 19 भीमसिंह मालवीय, आरक्षक 137 राँकी जाट एवं आरक्षक 124 आकाश टेकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content