“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान निरंतर जारी — महाविद्यालय, धार्मिक स्थल, ग्राम चौपाल एवं सार्वजनिक स्थानों पर हजारों नागरिकों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश, भोपाल के निर्देशानुसार संचालित प्रदेशव्यापी “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन में जिला पुलिस आगर मालवा द्वारा जिलेभर में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के तहत विद्यार्थियों, श्रद्धालुओं, ग्रामीणों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 150 अधिकारी-कर्मचारियों एवं आगंतुकों को नशे से दूर रहने की समझाइश देते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

शासकीय महाविद्यालय, सोयत कला में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में लगभग 250 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों की जानकारी देकर नशामुक्त समाज निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया गया।

थाना नलखेड़ा द्वारा माँ बगलामुखी मंदिर परिसर में लगभग 1500 श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत जागरूक किया गया। श्रद्धालुओं को नशे के दुष्प्रभावों की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने का संकल्प दिलाया गया।

चौकी बड़ागांव द्वारा सेवा सहकारी समिति, बड़ागांव में आयोजित कार्यक्रम में आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु शपथ दिलाई गई।

वहीं थाना सुसनेर द्वारा सीएच सुसनेर क्षेत्र में ग्रामीण चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को नशे से होने वाली शारीरिक, सामाजिक एवं आर्थिक हानियों के प्रति जागरूक किया गया तथा स्वयं नशे से दूर रहकर समाज को भी नशामुक्त बनाने का संदेश दिया गया।

जिला पुलिस आगर मालवा सभी नागरिकों से अपील करती है कि स्वयं नशे से दूर रहें, अपने परिवार एवं समाज को भी इसके प्रति जागरूक करें तथा नशे से संबंधित किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

🚭 “ज़िंदगी को हाँ… नशे को ना।”

keyboard_arrow_up
Skip to content