थाना सोयत का निरीक्षण कर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने दिए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुधारने के निर्देश

पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार सिंह ने आज थाना सोयत का निरीक्षण एवं भ्रमण किया। इस अवसर पर उन्होंने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रोत्साहित किया। वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को पर्यावरण जागरूकता के लिए प्रेरित किया।

इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक बस स्टैंड सोयत पहुंचे, जहां उन्होंने यातायात व्यवस्था का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना प्रभारी को निम्न आवश्यक निर्देश दिए:

* बस स्टैंड क्षेत्र में नियमित रूप से पुलिस बल की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।

* यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित और निर्बाध बनाए रखा जाए।

* क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों तथा संदिग्ध तत्वों पर सतर्क निगरानी रखी जाए।

* आम नागरिकों, यात्रियों एवं व्यापारियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था तथा जनसहयोग को लेकर सुझाव भी प्राप्त किए।

‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान पर विशेष बल — ग्राम चौपालों और शपथ कार्यक्रम को बनाया जाएगा सशक्त माध्यम

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान की प्रगति की समीक्षा भी की। उन्होंने इस अभियान को प्रभावी बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए:

अभियान को निरंतर सक्रिय एवं परिणामकारी बनाया जाए।

चौराहों, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर LED स्क्रीन के माध्यम से नशा विरोधी संदेशों का नियमित प्रसारण किया जाए।

जनसंपर्क और प्रचार-प्रसार के माध्यम से अधिक से अधिक नागरिकों को इस मुहिम से जोड़ा जाए।

इसके साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि:

* ग्रामीण क्षेत्रों में ‘ग्राम चौपाल’ का आयोजन कर अभियान की पहुंच गांव-गांव तक सुनिश्चित की जाए।

* चौपालों के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों पर चर्चा, जनसंवाद और प्रेरणादायक वीडियो प्रदर्शित किए जाएं।

* प्रत्येक चौपाल में उपस्थित जनसमुदाय को सामूहिक रूप से ‘नशा न करने’ की शपथ दिलाई जाए, जिसमें विशेष रूप से युवाओं और किशोरों की भागीदारी सुनिश्चित हो।

keyboard_arrow_up
Skip to content