आगर मालवा पुलिस द्वारा “सेफ क्लिक” अभियान के तहत साइबर जागरूकता कार्यक्रम अनवरत जारी: छात्र छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव की दी जा रही जानकारी”
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित “सेफ क्लिक” साइबर सुरक्षा अभियान के तहत आज दिनांक 03 फरवरी 2025 को आगर मालवा जिले में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन, विशेष रूप से विद्यार्थियों और महिलाओं को साइबर अपराधों से सतर्क करना और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देना है।
पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार सिंह के मार्गदर्शन में अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। आज के कार्यक्रमों के अंतर्गत स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों पर साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें साइबर अपराधों, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग और सोशल मीडिया सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
आगर स्थित कन्या माध्यमिक विद्यालय में उप निरीक्षक श्रीमती राखी गुर्जर, उप निरीक्षक श्री संजय गुनेरा ,प्रधान आरक्षक नरेंद्र जावरिया और उनकी टीम द्वारा छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव, डिजिटल सुरक्षा और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के संबंध में जानकारी दी गई।
आदर्श सरस्वती ज्ञान मंदिर, पिपलोन कला में प्रधान आरक्षक रवि प्रताप यादव व जितेंद्र शर्मा द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, सोशल मीडिया सुरक्षा और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के बारे में जागरूक किया गया।
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कानड़ में उप निरीक्षक श्री रघुनाथ सिंह कटारे एवं प्रधान आरक्षक संतोष चावड़ा द्वारा छात्राओं को साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट और सोशल मीडिया से जुड़े खतरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यालय के प्राचार्य श्री वीरेंद्र सिंह ठाकुर एवं समस्त स्टाफ इस अवसर पर उपस्थित रहे।
सरस्वती शिशु मंदिर, बीजानगरी में सउनि श्री दिनेश सिंह भदोरिया, प्रधान आरक्षक महेश भेरवे और आरक्षक सुनील सोलंकी द्वारा विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के खतरों और बचाव के उपाय बताए गए।
संस्कार पब्लिक स्कूल, आगर में जिला साइबर सेल, महिला थाना एवं महिला सेल की संयुक्त टीम द्वारा विद्यार्थियों को सेफ क्लिक अभियान के उद्देश्यों और साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान साइबर सेल प्रभारी श्री जितेंद्र सिंह चौहान, सउनि सुश्री आशा लकवाल, प्रधान आरक्षक राधेश्याम कारपेंटर, वीरेंद्र सिंह राठौड़, सुब्रतो शर्मा, आरक्षक पवन वैष्णव, कृष्णा वसुनिया और हर्षिता जोशी ने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें साइबर अपराधों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों के बारे में बताया। थाना सुसनेर की पुलिस टीम सउनि श्री सुरेंद्र यादव व उनकी टीम द्वारा नगर के सार्वजनिक स्थलों पर नागरिकों को साइबर अपराधों और उनकी रोकथाम के बारे में जागरूक किया गया।
स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय विद्यालय, सोयत कला में थाना प्रभारी श्री यशवंत राव गायकवाड़ और उनकी टीम द्वारा साइबर अपराध, यातायात नियमों और महिला सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मास्टरमाइंड स्कूल, तनोडिया में सउनि अरविंद सिंह तोमर द्वारा छात्राओं को साइबर अपराधों और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
“सेफ क्लिक” अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में साइबर सुरक्षा पर आधारित प्रचार वीडियो, साइबर अपराधों से जुड़ी सच्ची घटनाओं की प्रस्तुति और क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से नागरिकों को जागरूक किया जाएगा।
यदि कोई साइबर अपराध घटित होता है, तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या अपने नजदीकी पुलिस थाना अथवा साइबर सेल से संपर्क करें।
आगर मालवा पुलिस जिलेवासियों से अपील करती है कि वे सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और डिजिटल सुरक्षा को प्राथमिकता दें।
“सतर्क रहें, सुरक्षित रहें, सुरक्षित क्लिक करें!”