आगर पुलिस का अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर कड़ा प्रहार, मध्यरात्रि नाकाबंदी में एमडी ड्रग्स की बड़ी जब्ती

अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स के साथ 2आरोपी गिरफ्तार — 81.25 ग्राम एमडी, मोबाइल एवं मोटर साइकिल सहित कुल मशरुका ₹ 08.70 लाख का मशरूका जप्त

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों के क्रय–विक्रय, संग्रहण एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु निरंतर अभियान संचालित किया जा रहा है।
इन्हीं निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी आगर मोतीलाल कुशवाहा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली आगर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण और बड़ी कार्यवाही की गई।

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 08–09 फरवरी 2026 की मध्य रात्रि थाना कोतवाली आगर पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बटावदा थाना कानड़ निवासी अरबाज खान एवं कादर खान मोटरसाइकिल से एमडीएमए (एमडी) ड्रग्स लेकर कानड़ रोड से आगर की ओर आ रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए त्वरित रूप से योजना बनाकर कानड़ रोड पर परसुखेड़ी तालाब, हनुमान मंदिर के पास घेराबंदी की गई।
रात्रि नाकाबंदी के दौरान मुखबिर के बताए हुलिये अनुसार मोटरसाइकिल पर सवार दोनों व्यक्तियों को रोका गया। तलाशी एवं वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने पर उनके कब्जे से 81.25 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए (एमडी) ड्रग्स, एक हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल तथा एक वीवो कंपनी का एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किया गया।बरामद मादक पदार्थ को विधिवत तौल कर सीलबंद कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 59/2026, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।तथा आरोपीयो से अवैध मादक पदार्थ के क्रय विक्रय व अवैध परिवहन के सम्बंध में पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तारशुदा आरोपी

1) अरबाज खान पिता सरफराज खान, निवासी ग्राम बटावदा, थाना कानड़, जिला आगर मालवा
2) कादर खान पिता सलाउद्दीन खान, निवासी ग्राम बटावदा, थाना कानड़, जिला आगर मालवा

जब्तशुदा मशरुका

अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए (एमडी) ड्रग्स 81.25 ग्राम
(कीमत लगभग ₹8,00,000/-)
एक वीवो कम्पनी का मोबाइल फोन –
(कीमत लगभग ₹10,000/-)
हिरो एच एफ डीलक्स मोटर सायकिल क्रमांक MP70ZD1226
(कीमत लगभग ₹60,000/-)

👉 कुल जब्तशुदा मशरुका की अनुमानित कीमत: ₹ 8,70,000/-

सराहनीय भूमिका
इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी शशि उपाध्याय, उपनिरीक्षक संजय गुनेरा, सउनि कालूराम मंडोवर , प्रधान आरक्षक संदीप सिंह ठाकुर , प्रधान आरक्षक रुदेश मीणा, प्रधान आरक्षक गिरजा शंकर त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र सिंह, आरक्षक विजय दांगी, आरक्षक शिवम यादव, आरक्षक बनवारी वर्मा, आरक्षक वीरेंद्र पांचाल, आरक्षक आशीष शुक्ला, आरक्षक मेहरबान दांगी, आरक्षक राजेश दांगी की भूमिका सराहनीय रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content