🚨 अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर आगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
🚗 148 ग्राम एम.डी. ड्रग्स जब्त — 02 आरोपी गिरफ्तार, कार एवं मोबाइल सहित कुल मश्रुका ₹25.30 लाख
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों एवं शराब तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मोतीलाल कुशवाहा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोतवाली शशि उपाध्याय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 05/04/2026 को थाना कोतवाली आगर पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बड़ौद की ओर से एक सिल्वर रंग की बलेनो कार क्रमांक RJ 17 CB 9871 में दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स लेकर आगर की ओर आ रहे हैं। सूचना पर तत्काल टीम द्वारा आगर-बड़ौद रोड स्थित न्यू मेघदूत ढाबा के सामने नाकाबंदी की गई।
पुलिस कार्यवाही
नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध वाहन को रोककर नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी प्रधान सिंह के कब्जे से एक पारदर्शी पॉलिथीन में रखी 148 ग्राम एम.डी. ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी पुष्टि नारकोटिक्स टेस्ट किट से की गई। साथ ही वाहन एवं आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। संपूर्ण कार्यवाही एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अनुसार की गई।
आरोपीयों का विवरण
1. नरेंद्र सिंह सोंधिया पिता लालसिंह सोंधिया, निवासी जयसिंहपुरा, थाना बड़ौद
2. प्रधान सिंह सोंधिया पिता गोवर्धन सिंह सोंधिया, निवासी जयसिंहपुरा, थाना बड़ौद
जब्तशुदा मश्रुका
1. एम.डी. ड्रग्स – 148 ग्राम, कीमत लगभग ₹15,00,000/-
2. बलेनो कार क्रमांक RJ 17 CB 9871 – कीमत ₹10,00,000/-
3. तीन मोबाइल फोन – कीमत ₹30,000/-
कुल जब्त मश्रुका – ₹25,30,000/-
थाना कोतवाली आगर पर अपराध क्रमांक 154/2026 धारा 08/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों से मादक पदार्थ के स्रोत एवं नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
सराहनीय भूमिका
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी शशि उपाध्याय, उप निरीक्षक राखी गुर्जर, सहायक उप निरीक्षक कालूराम मंडावर, प्रधान आरक्षक नरेंद्र भाटी, प्रधान आरक्षक मानवेंद्र गुर्जर, प्रधान आरक्षक प्रकाश मालवी, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र सिंह राठौर, आरक्षक परवेज खान, आरक्षक जितेंद्र राजपूत, आरक्षक रवि राठौर एवं आरक्षक राजेश दांगी की सराहनीय भूमिका रही।





