थाना सुसनेर पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई 30.07 ग्राम स्मैक, कीमत लगभग ₹3 लाख सहित दो आरोपी गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जप्त ▶️ सूचना पर घेराबंदी कर ग्राम श्यामपुरा निवासी दो आरोपियों को 30.07 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ पकड़ा। ▶️ आरोपियों के कब्जे से लगभग ₹3 लाख कीमत की स्मैक एवं ₹80 हजार कीमत की मोटरसाइकिल सहित कुल ₹3.80 लाख की संपत्ति जप्त।
🚨 थाना बड़ोद पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई भोपाल के दो आरोपी गिरफ्तार, 71.36 ग्राम MD ड्रग्स सहित लगभग ₹13.78 लाख की संपत्ति जप्त ▶️ मुखबिर सूचना पर जहांगीरपुरा रोड, आलोट बायपास पर घेराबंदी कर हुंडई औरा कार से MD ड्रग्स की जब्ती। ▶️ आरोपियों के कब्जे से 71.36 ग्राम MD ड्रग्स, एक कार, दो मोबाइल फोन एवं ₹3,500 नगद जप्त। ▶️ NDPS एक्ट की धारा 8/22 के तहत प्रकरण दर्ज कर भोपाल निवासी दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
🚨 त्वरित पुलिस कार्रवाई से 07 वर्षीय बालिका सकुशल मिली, परिजनों को किया सुपुर्द सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल शुरू की तलाश, करीब डेढ़ घंटे में बालिका को खोजकर परिवार से मिलाया ▶️ शांति विहार कॉलोनी में घर से बिना बताए निकली 07 वर्षीय बालिका की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने तत्काल सर्च अभियान शुरू किया। ▶️ पुलिस टीम ने बालिका का फोटो लेकर आसपास की कॉलोनियों एवं क्षेत्र में तलाश की, करीब 1 घंटे 30 मिनट में बालिका सकुशल मिली। ▶️ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट द्वारा पुलिस टीम के प्रत्येक सदस्य को ₹500-₹500 के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
न सुरक्षा युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम का हुआ सफल समापन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट ने विद्यार्थियों को सामुदायिक पुलिसिंग, कानून व्यवस्था एवं सामाजिक सुरक्षा के प्रति किया जागरूक ▶️ नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आगर-मालवा में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पुलिस एवं कानून व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों पर दिया गया व्यावहारिक मार्गदर्शन। ▶️ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट ने सामुदायिक पुलिसिंग की भूमिका एवं महत्व पर विस्तार से किया उद्बोधन। ▶️ कार्यक्रम में सहभागी विद्यार्थियों एवं पुलिस कर्मियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र वितरित कर किया गया सम्मानित।
🚔 उच्च शिक्षा विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त पहल “जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद” के माध्यम से विद्यार्थियों को कानून, संविधान एवं सामाजिक सुरक्षा के प्रति किया जागरूक ▶️ शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आगर-मालवा में हुआ आयोजन; विद्यार्थियों को कानून, नागरिक अधिकार एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए किया प्रेरित। ▶️ साइबर सुरक्षा, महिला एवं बाल संरक्षण, सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति, आपदा प्रबंधन एवं मानसिक स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी। ▶️ संवाद के माध्यम से पुलिस एवं युवाओं के बीच आपसी विश्वास, जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी को मजबूत करने पर दिया गया जोर।
🚨 प्रजापति समाज के ईंट-भट्ठा संचालकों से मजदूरी के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का मामला: आगर पुलिस को बड़ी सफलता 💰 अमरोहा (उत्तर प्रदेश) में बताए गए स्थान से ₹20 लाख नगद एवं दो हस्ताक्षरित चेक बरामद ▶️ ईंट-भट्ठों पर मजदूर उपलब्ध कराने के नाम पर नगद राशि लेकर मजदूरों को भुगतान नहीं करने की शिकायत पर थाना कोतवाली आगर में अपराध पंजीबद्ध। ▶️ घटना के बाद से पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास—तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर सूचना, सीसीटीवी फुटेज एवं टोल प्लाजा संबंधी जानकारी के आधार पर की गई तलाश। ▶️ आरोपी की निशानदेही पर अमरोहा में निर्माणाधीन मकान के पास बताए गए स्थान से ₹20 लाख नगद एवं दो चेक जप्त।
🔎 गुम इंसान एवं गुम बालक प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई, प्रभावी विवेचना और साक्ष्य संकलन को लेकर पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों का प्रशिक्षण आयोजित ⚖️ माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों, पुलिस मुख्यालय की SOP एवं चेकलिस्ट के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित करने पर दिया जोर 👮 प्रभारी पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में नवीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम, 50 से 60 अनुसंधानकर्ता अधिकारी-कर्मचारी हुए शामिल
🚔 प्रभारी पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने किया थाना कोतवाली आगर का निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश ▶️ रोल कॉल में पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को ड्यूटी के प्रति सतर्कता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश। ▶️ थाना प्रभारी नागेश यादव सहित समस्त पुलिस अधिकारी-कर्मचारी रहे उपस्थित। ▶️ कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण पर दिया जोर।
▶️ उज्जैन संभागायुक्त आशीष सिंह एवं एडीजीपी राकेश कुमार गुप्ता ने पशुपालकों से किया संवाद, ग्रामीणों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं पर हुई चर्चा। ▶️ तनोड़िया में नवीन ग्रामीण पुलिस थाना स्थापित करने की आवश्यकता का परीक्षण कर प्रस्ताव भेजने के एडीजीपी ने दिए निर्देश। ▶️ सड़क दुर्घटना में घायलों की सहायता के लिए ग्रामीणों एवं वॉलिंटियर्स को प्राथमिक उपचार संबंधी प्रशिक्षण उपलब्ध कराने पर जोर।
🚔 पुलिस लाइन आगर में जनरल परेड का आयोजन — अनुशासन, एकरूपता एवं कार्यदक्षता पर दिया गया जोर 🏅 पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने परेड का निरीक्षण कर ली सलामी, उत्कृष्ट टर्न-आउट वाले अधिकारी-कर्मचारियों को किया पुरस्कृत