05 किलोग्राम गांजा तस्करी प्रकरण में 02 आरोपियों को 05-05 वर्ष का सश्रम कारावास ▶️ विशेष NDPS न्यायालय आगर का फैसला, दोनों आरोपियों पर ₹20,000-₹20,000 का अर्थदंड ▶️ आगर पुलिस की प्रभावी विवेचना एवं अभियोजन की सतत मॉनिटरिंग से मिली सफलता, एजीपी अशोक गवली ने की पैरवी
🚨 तनोडिया में जुए के अड्डे पर आगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 जुआरी पकड़े ▶️ खंडहरनुमा स्थान पर चल रहा था जुए का खेल, पुलिस ने घेराबंदी कर दी दबिश ▶️ ₹16,750 नगद, 04 एंड्राइड मोबाइल एवं 52 ताश के पत्ते सहित ₹56,750 का मशरूका जप्त ▶️ आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज
🚨 अवैध शराब के खिलाफ चौकी बिजानगरी थाना बड़ौद पुलिस की बड़ी कार्रवाई—65.500 बल्क लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार ▶️ बीजानगरी तिराहे पर नाकाबंदी कर मोटरसाइकिल सवार आरोपी को पकड़ा ▶️ 150 क्वार्टर देशी प्लेन, 150 क्वार्टर मसाला शराब एवं 23 नग बीयर टीन जब्त ▶️ अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी पुलिस ने की जब्त
🔊 तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी—कोतवाली पुलिस ने डीजे किया जप्त, संचालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई ▶️ आगर पुलिस की स्पष्ट चेतावनी—निर्धारित नियमों एवं समय-सीमा का उल्लंघन करने वाले डीजे संचालकों पर होगी सख्त कार्रवाई
🚨 ज्वेलरी व्यापारी से लूट के गंभीर प्रकरण में आगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई—08 आरोपी गिरफ्तार, 14.125 किलो चांदी एवं 02 बोलेरो वाहन जप्त ▶️ SP दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन में लगातार साक्ष्य संकलन एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर लूट की वारदात का खुलासा ▶️ राजस्थान तक पहुंची पुलिस की कार्रवाई—लूटी चांदी खरीदकर गलाने वाले आरोपी तक पहुंची पुलिस, 5.985 किलो चांदी की सिल्लियां बरामद
🚦 आगर यातायात पुलिस का सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान जारी—विद्यार्थियों को बताए सुरक्षित यातायात के नियम ▶️ पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन में विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में पहुंचकर विद्यार्थियों को किया जा रहा जागरूक। ▶️ संस्कार स्कूल में यातायात प्रभारी सौरभ सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को हेलमेट, सीट बेल्ट एवं सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक।
🧹 गांधी जयंती पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में श्रमदान, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश 🌿 पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने स्वयं श्रमदान कर अधिकारी-कर्मचारियों को किया प्रेरित 🌱 स्वच्छता के साथ पेड़-पौधों की देखभाल, दिया स्वच्छ एवं हरित परिसर का संदेश
🚨 एडिबल ऑयल टैंकर की आड़ में 9,036 बल्क लीटर अवैध शराब की तस्करी का मामला—आरोपी को 3 वर्ष का कठोर कारावास ▶️ ₹1.44 करोड़ की अवैध शराब एवं करीब ₹60 लाख कीमत का कंटेनर हुआ था जप्त ▶️ सशक्त अनुसंधान, वैज्ञानिक साक्ष्यों एवं प्रभावी अभियोजन के परिणामस्वरूप न्यायालय से हुई दोषसिद्धि
🛵 मेधावी विद्यार्थियों को मिली स्कूटी, आगर पुलिस ने हेलमेट देकर दिया सुरक्षित सफर का संदेश ▶️ मध्यप्रदेश शासन की स्कूटी योजना के तहत जिले के शासकीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को माननीय विधायक श्री मधु गहलोत ने प्रदान की स्कूटी। ▶️ शासन की योजना से सपनों को मिली रफ्तार, पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने 30 हेलमेट प्रदान कर विद्यार्थियों से कहा—“सफलता के साथ सुरक्षा भी जरूरी”।
🚨 चिन्हित दोहरे हत्याकांड में आगर पुलिस की प्रभावी विवेचना, दो आरोपियों को आजीवन कारावास ▶️ पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन में चिन्हित प्रकरण की निरंतर मॉनिटरिंग एवं साक्ष्य आधारित विवेचना का परिणाम ▶️ धारा 302,34 भादवि में आजीवन कारावास, धारा 364 में 10-10 वर्ष एवं धारा 201,34 में 3-3 वर्ष का सश्रम कारावास