‘मुस्कान’ अभियान में बड़ौद पुलिस की सक्रियता: अपहृत नाबालिग बालिका सकुशल दस्तयाब

🔹 त्वरित कार्यवाही, तकनीकी साक्ष्य व मुखबिर तंत्र से आरोपी गिरफ्तार—गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार संचालित ‘मुस्कान’ अभियान के अंतर्गत गुमशुदा एवं अपहृत बच्चों की तलाश हेतु विशेष कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी आगर मोतीलाल कुशवाहा के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी रूप सिंह बैस के नेतृत्व में थाना बड़ौद पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।

घटना का संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 25.03.2026 को फरियादी द्वारा थाना बड़ौद में उपस्थित होकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी नाबालिग भतीजी, जो दिनांक 23.03.2026 को उनके निवास मंत्री कॉलोनी बड़ौद पर अकेली थी, अचानक लापता हो गई है। परिजनों द्वारा आसपास एवं रिश्तेदारी में तलाश करने के बावजूद कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई।
उक्त सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीबद्ध करते हुए अपराध क्रमांक 67/2026 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस कार्यवाही
प्रकरण दर्ज होते ही पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए विशेष टीम गठित की गई। प्रारंभिक स्तर पर संदेही के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई एवं उसके निवास स्थान की तलाशी ली गई। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा तकनीकी साक्ष्य संकलित करते हुए उनका गहन विश्लेषण किया गया।
लगातार प्रयासों एवं सूचना संकलन के आधार पर पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त हुए, जिसके फलस्वरूप योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर दिनांक 01.04.2026 को अपहृत बालिका को सकुशल दस्तयाब किया गया।

आरोपी का विवरण एवं वैधानिक कार्यवाही :!
प्रकरण में आरोपी पीयूष पिता सूरज मीणा निवासी दुधाखेड़ी थाना भानपुरा जिला मंदसौर के कब्जे से बालिका को दस्तयाब किया गया। दस्तयाबी उपरांत बालिका के कथनों के आधार पर प्रकरण में धारा 64(2)M, 87 भारतीय न्याय संहिता एवं 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट की धाराओं का इजाफा किया गया है। आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर विधिसम्मत कार्यवाही की जा रही है।

सराहनीय भूमिका :
इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रूपसिंह बैस, सहायक उपनिरीक्षक रूपेश रावत, आरक्षक भीमसिंह मालवीय एवं महिला आरक्षक वंदना सेन की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही है।

keyboard_arrow_up
Skip to content