SAFE CLICK-2.0” अभियान के तहत जिलेभर में साइबर जागरूकता गतिविधियां आयोजित, विद्यार्थियों एवं आमजन को किया गया जागरूक

▶️ शैक्षणिक संस्थानों, स्वास्थ्य शिविर एवं सार्वजनिक स्थलों पर साइबर सुरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

▶️ ऑनलाइन धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया ठगी एवं बैंकिंग फ्रॉड से बचाव की दी गई जानकारी।

पुलिस अधीक्षक आगर मालवा दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट एवं समस्त अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्य स्तरीय “SAFE CLICK-2.0 (सुरक्षित क्लिक, सुरक्षित जीवन)” अभियान के अंतर्गत जिलेभर में साइबर जागरूकता गतिविधियां निरंतर संचालित की जा रही हैं।

इसी क्रम में आज दिनांक 25 जून 2026 को जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में शैक्षणिक संस्थानों, स्वास्थ्य शिविर एवं सार्वजनिक स्थलों पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों, शिक्षकों, महिलाओं एवं आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।

थाना आगर पुलिस द्वारा कुबड़ियाखेड़ी, नरवल एवं दाबड़िया ग्रामों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणजनों एवं विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई।

थाना बड़ौद द्वारा महावीर जैन विद्या मंदिर, बड़ौद में आयोजित कार्यशाला में विद्यार्थियों को ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट, फिशिंग, ओटीपी फ्रॉड एवं संदिग्ध लिंक से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी आयोजित कर विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई।

थाना कानड़ द्वारा शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिव पहाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, सोशल मीडिया सुरक्षा एवं साइबर अपराधों से बचाव के व्यावहारिक उपाय बताए गए।

थाना सोयत द्वारा साइबर सुरक्षा विषयक क्विज प्रतियोगिता आयोजित कर विद्यार्थियों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

थाना सुसनेर द्वारा शासकीय कन्या विद्यालय तथा थाना नलखेड़ा द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रमों में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को साइबर अपराधों की रोकथाम, CyberDost, राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) एवं हेल्पलाइन 1930 के संबंध में जानकारी प्रदान की गई तथा साइबर सुरक्षा शपथ दिलाई गई।

इसी प्रकार महिला थाना एवं अजाक थाना द्वारा भी जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं एवं आमजन को साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने तथा साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल शिकायत दर्ज कराने के संबंध में जागरूक किया गया।

जिला पुलिस आगर मालवा द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों में लगभग 765 से अधिक विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने सहभागिता की। अभियान के दौरान सभी प्रतिभागियों से सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने, किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी, बैंकिंग एवं व्यक्तिगत गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करने तथा साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई।

जिला पुलिस आगर मालवा द्वारा बताया गया कि “SAFE CLICK-2.0” अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में भी जिलेभर में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, सार्वजनिक स्थलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक साइबर जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

keyboard_arrow_up
Skip to content