➡️ सड़क सुरक्षा अभियान का सातवाँ दिन – कुल 611 चालान, ₹2.43 लाख से अधिक शुल्क वसूला

➡️ आज 51 चालान कर ₹17,200 शुल्क वसूला गया

➡️ नागरिकों को नकदी रहित उपचार योजना व राह-वीर योजना की जानकारी दी गई

आगर मालवा जिले में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के निर्देशन और पुलिस मुख्यालय के मार्गदर्शन में 08 से 22 सितम्बर 2025 तक विशेष सड़क सुरक्षा अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना, सुरक्षित यातायात के प्रति नागरिकों में जागरूकता लाना और नियम उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करना है।

आज दिनांक 14 सितम्बर 2025 को यातायात पुलिस एवं थाना प्रभारियों द्वारा जिलेभर में 51 चालान कर ₹17,200 समन शुल्क वसूला गया।

अब तक (08 से 14 सितम्बर 2025) के 7 दिनों में कुल 611 चालान कर ₹2,43,500 का समन शुल्क प्राप्त किया गया है। इन कार्यवाहियों में मुख्य रूप से बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, गलत दिशा में वाहन चलाना, ओवरलोडिंग एवं अन्य यातायात नियम उल्लंघन सम्मिलित रहे।

अभियान के दौरान नागरिकों को नकदी रहित उपचार योजना की जानकारी दी गई, जिसके तहत सड़क दुर्घटना पीड़ित को नजदीकी नामित अस्पताल में तत्काल नि:शुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाता है और पूरा खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाता है।

साथ ही, राह-वीर योजना (पूर्व की Good Samaritan स्कीम) की जानकारी भी दी गई। इस योजना में घायल को गोल्डन आवर में अस्पताल पहुँचाने वाले मददगार को ₹25,000 नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है और उसे किसी भी प्रकार की कानूनी पूछताछ से मुक्त रखा जाता है।

आगर मालवा पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

keyboard_arrow_up
Skip to content