▶️थाना बडौद पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न मामलों में फरार आरोपी गिरफ्तार
▶️ आरोपी पर मध्यप्रदेश एवं राजस्थान के विभिन्न थानों में दर्ज हैं कई आपराधिक प्रकरण
जिले में फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट के मार्गदर्शन, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी आगर मोतीलाल कुशवाहा के निर्देशन एवं थाना प्रभारी बडौद निरीक्षक रूप सिंह बैस के नेतृत्व में थाना बडौद पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।
प्रकरण अनुसार थाना बडौद के अपराध क्रमांक 29/2026 धारा 119(1), 115(2), 296(a), 351(2), 131, 3(5) बी.एन.एस. में फरार आरोपी नाहरसिंह पिता उमरावसिंह सौंधिया उम्र 30 वर्ष निवासी बरखेड़ा, बडौद जिला आगर मालवा लंबे समय से फरार चल रहा था। आरोपी गिरफ्तारी से बचने हेतु लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था तथा उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट सहित चोरी, मारपीट, धमकी एवं अन्य आपराधिक प्रकरण विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
थाना बडौद पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी आलोट रोड पंथवारी जोड़ क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर थाना प्रभारी बडौद द्वारा पुलिस टीम गठित कर तत्काल घेराबंदी करते हुए दिनांक 25/05/2026 को दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना जीआरपी अजमेर राजस्थान में अपराध क्रमांक 36/2017 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट, थाना बडौद में अपराध क्रमांक 135/2015 धारा 379 भादवि, अपराध क्रमांक 132/2021 धारा 294, 323, 341, 506 भादवि, अपराध क्रमांक 225/2021 धारा 294, 323, 34, 506 भादवि एवं अपराध क्रमांक 29/2026 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त थाना मल्हारगढ़ जिला मंदसौर के अपराध क्रमांक 308/2024 धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट में भी आरोपी वर्ष 2024 से फरार था। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
नाहरसिंह पिता उमरावसिंह सौंधिया, उम्र 30 वर्ष, निवासी बरखेड़ा, बडौद जिला आगर मालवा।
सराहनीय भूमिका –
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रूप सिंह बैस, सउनि हरिनारायण सोलंकी, सउनि निर्मलदास बैरागी, प्रआर 73 अर्जुन बागड़ी, प्रआर 171 दिलीप भाटी, आरक्षक 72 श्रीपालसिंह देवड़ा, आरक्षक 221 राहुल विश्वकर्मा, आरक्षक 112 शुभम जोशी, आरक्षक 127 पोपसिंह एवं आरक्षक 288 धर्मेन्द्र राजपूत की सराहनीय भूमिका रही।





