थाना कानड़ पुलिस ने हत्या के सभी आरोपीयो को 24 घण्टे के अंदर किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा जिले में गंभीर अपराधों की रोकथाम एवं त्वरीत प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए है। निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री निशा रेड्डी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग आगर, श्री मोतीलाल कुशवाह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कानड़, निरीक्षक लक्ष्मण सिंह देवड़ा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया जाकर मृतक मेहरबान पिता गुलाब सिंह की हत्या में संलिप्त समस्त आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया।

 

घटना का संक्षिप्त विवरण – दिनांक 19.06.2024 को फरियादी होकम सिंह पिता गुलाब जी, जाति बागरी, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम चक भ्याना ने अपने पिता गुलाब जी के साथ थाना आकर रिपोर्ट किया कि कल रात करीब 11.00 बजे उनके भाई मेहरबान द्वारा गाँव के विनोद पिता देवीसिंह, जाति बागरी, से खेत में कल्टीवेटर चलाने के पैसे मांगने की बात को लेकर विवाद हुआ। इस विवाद में विनोद और उसके पिता देवीसिंह ने मेहरबान को गालियाँ दीं और विनोद ने मेहरबान के सिर पर फरसे से हमला कर दिया। इस हमले में मेहरबान के सिर में गंभीर चोट लगी और उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल, आगर ले जाया गया, जहाँ से उसे उज्जैन रेफर कर दिया गया। उज्जैन ले जाते समय रास्ते में मेहरबान की मृत्यु हो गई। फरियादी की उक्त रिपोर्ट पर अपराध क्र. 140/24 धारा 302, 294, 34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

अपराध विवरण – अपराध क्र. 140/24 धारा 302, 294, 34 भादवि

आरोपीगण

  1.  विनोद पिता देवीसिंह जाति बागरी
  2.  देवीसिंह पिता पर्वत, जाति बागरी, निवासी ग्राम चक भ्याना

 

पुलिस कार्यवाही –  कानड पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर मुखबिर की सूचना पर आरोपीगण 1. विनोद पिता देवीसिंह जाति बागरी एवं 2. देवीसिंह पिता पर्वत, जाति बागरी, निवासी ग्राम चक भ्याना को गिरफ्तार किया गया एवं घटना में प्रयुक्त समस्त हथियार आरोपीगण से विधिवत जप्त किये गये है।

सराहनीय भूमिका –  उनि आर. एल. आजाद, उनि रघुनाथ सिंह कटारे, प्रआर. 145 ललित सारस्वत, प्रआर. 146 मुकेश पंवार, प्रआर. 167 हेमंत शर्मा, आर. 186 विश्वनाथ सिंह झाला, आर. 185 विजय सिंह दांगी, आर. 315 राधेश्याम रंगोठा, सैनिक 1022 अर्जुन फुलेरिया एवं तकनीकी टीम  उनि जितेंद्र चौहान, प्रआर. सुब्रतो शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम को सराहनीय कार्य के उपलक्ष्य में पारितोषिक दिया जावेगा।

keyboard_arrow_up
Skip to content