आगर मालवा पुलिस की तत्परता: साइबर ठगी के ₹74,850 फरियादी को लौटाए

पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार सिंह के द्वारा आगर मालवा पुलिस को साइबर अपराधों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशानुसार,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री निशा रेड्डी अनुविभागीय अधिकारी आगर के मार्गदर्शन में सायबर सेल टीम ने एक और सायबर ठगी के मामले को सफलतापूर्वक सुलझाया।

घटना का संक्षिप्त विवरण:
ग्राम खीमखेड़ी, जिला आगर मालवा निवासी श्री कमल मालवीय पिता श्री मदनलाल मालवीय के साथ धोखाधड़ी कर ₹74,850 की ठगी की गई थी। फरियादी ने घटना की जानकारी मिलने पर तुरंत सायबर सेल आगर मालवा में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई:

सायबर सेल प्रभारी श्री जितेंद्र सिंह चौहान और उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए बैंक और संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित किया। टीम की सक्रियता के परिणामस्वरूप आज दिनांक 29/01/2025 को पूरी ठगी गई राशि ₹74,850 फरियादी के खाते में वापस दिलवाई गई।

सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में सायबर सेल प्रभारी श्री जितेंद्र सिंह चौहान, प्र आर सुभ्रतो शर्मा, आरक्षक वीरेंद्र सिंह और शैलेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनकी तत्परता और कुशल कार्यशैली से फरियादी को त्वरित राहत मिली।

सायबर ठगी से बचने के लिए निम्नलिखित सावधानियां बरतें:

✅ अनजान कॉल, लिंक या ईमेल पर क्लिक न करें।
✅ बैंक खाते की गोपनीय जानकारी (OTP, पासवर्ड) किसी के साथ साझा न करें।
✅ कोई भी संदिग्ध लेन-देन होते ही तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें।
✅ साइबर अपराध की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या सायबर सेल को दें।

keyboard_arrow_up
Skip to content