🚔 “मुस्कान अभियान” के तहत कानड़ पुलिस की सफलता — गुमशुदा नाबालिग बालिका सकुशल दस्तयाब
▶️ तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर तंत्र एवं सतत पुलिस प्रयासों से नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित “मुस्कान अभियान” के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक आगर मालवा दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (आगर) मोतीलाल कुशवाहा के मार्गदर्शन में गुम एवं अपहृत बालक-बालिकाओं की सुरक्षित दस्तयाबी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी अनुक्रम में थाना कानड़ पुलिस ने संवेदनशीलता, त्वरित कार्रवाई एवं प्रभावी पुलिसिंग का परिचय देते हुए घर से लापता हुई एक नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
दिनांक 15 -16 /06/2026 की दरमियानी रात को थाना कानड़ क्षेत्र से एक नाबालिग बालिका के घर से बिना बताए चले जाने की सूचना प्राप्त होने पर थाना कानड़ पर धारा 137(2) बीएनएस में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी राजकुमार दांगी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित कर संभावित स्थानों पर लगातार तलाश प्रारंभ की गई।
पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा विभिन्न स्थानों पर लगातार पतारसी की गई। सतत प्रयासों एवं प्रभावी समन्वय के परिणामस्वरूप नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई और काउंसिलिंग पूरी करने उपरांत उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
गुम एवं अपहृत बच्चों की सुरक्षित दस्तयाबी आगर मालवा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसे प्रत्येक प्रकरण में त्वरित, संवेदनशील एवं परिणाममुखी कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए बालक-बालिकाओं को सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुँचाने के लिए आगर मालवा पुलिस निरंतर प्रतिबद्ध है।
✨ सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार दांगी के नेतृत्व में उप निरीक्षक सुनीता परिहार, सहा. उप जगदीश पेजवाल, आर 53 दीपक सिसोदिया , आर 268 विष्णु दांगी आर 278 राजपाल सिंह एवं महिला आर 37 रविना आरसे की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।





