पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा
🔷 20 शिकायतकर्ताओं ने प्रस्तुत की समस्याएँ — 5 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का मौके पर संतुष्टिपूर्ण निराकरण
🔷 पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को दिए त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश
आज दिनांक 19 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, आगर मालवा में जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनका त्वरित, पारदर्शी एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करना रहा।
जनसुनवाई के दौरान सीएम हेल्पलाइन एवं विभिन्न शिकायती आवेदनों से संबंधित कुल 20 शिकायतकर्ता उपस्थित हुए, जिन्होंने अपनी समस्याएँ एवं आवेदन पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी के समक्ष प्रस्तुत किए। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया।
समीक्षा के दौरान 5 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का मौके पर ही संतुष्टिपूर्ण निराकरण कर बंद कार्रवाई की गई। वहीं अन्य प्राप्त शिकायत आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक जांच एवं त्वरित कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं से संवेदनशील व्यवहार रखते हुए उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट, एसडीओपी आगर मोतीलाल कुशवाहा, थाना प्रभारी कोतवाली शशि उपाध्याय सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक का संदेश :
“जनता की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण आगर मालवा पुलिस की प्राथमिकता है। प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेकर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, जिससे आमजन का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके।”





