नवागत पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने ग्रहण किया आगर मालवा जिले का पदभार
कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं जनसंवेदनशील पुलिसिंग के लिए जताई प्रतिबद्धता
आज दिनांक 08 मई 2026 को नवागत पुलिस अधीक्षक आगर मालवा दिलीप कुमार सोनी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय आगर मालवा पहुंचकर विधिवत रूप से जिले के पुलिस अधीक्षक पद का कार्यभार ग्रहण किया।
पदभार ग्रहण के अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट, एसडीओपी आगर मोतीलाल कुशवाहा, एसडीओपी सुसनेर देवनारायण यादव, थाना प्रभारी कोतवाली शशि उपाध्याय, निरीक्षक अनिल कुमार मालवीय, निरीक्षक हीना कनेश, प्रभारी रक्षित निरीक्षक जगदीश यादव,सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
नवागत पुलिस अधीक्षक ने जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता देने तथा आमजन के प्रति संवेदनशील, प्रभावी एवं उत्तरदायी पुलिसिंग सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जनसुरक्षा एवं जनविश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने हेतु निर्देशित किया।





