🚨 थाना सुसनेर पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई

30.07 ग्राम स्मैक, कीमत लगभग ₹3 लाख सहित दो आरोपी गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जप्त

▶️ सूचना पर घेराबंदी कर ग्राम श्यामपुरा निवासी दो आरोपियों को 30.07 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ पकड़ा।

▶️ आरोपियों के कब्जे से लगभग ₹3 लाख कीमत की स्मैक एवं ₹80 हजार कीमत की मोटरसाइकिल सहित कुल ₹3.80 लाख की संपत्ति जप्त।

पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट एवं एसडीओपी सुसनेर देवनारायण यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुसनेर निरीक्षक अनिल कुमार मालवीय के नेतृत्व में थाना सुसनेर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है।

संक्षिप्त विवरण –
दिनांक 03 नवम्बर 2026 को सहायक उप निरीक्षक दरबार सिंह जादौन को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम श्यामपुरा निवासी दो व्यक्ति हरे-सफेद पट्टे वाली हीरो एच.एफ. डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP70MC1635 से अवैध मादक पदार्थ स्मैक लेकर मोड़ी की ओर से सुसनेर तरफ आ रहे हैं। पीछे बैठे व्यक्ति के पास स्मैक रखी हुई है, जिसे वे बेचने की फिराक में हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा स्वतंत्र पंचों को साथ लेकर नियमानुसार आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण की गई तथा मुखबिर द्वारा बताए गए संभावित मार्गों पर घेराबंदी की गई। इसी दौरान मुखबिर से पुनः प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मोड़ी चौराहे से आगे एमपीईबी ग्रिड के पीछे मोड़ी रोड से परसुलिया की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर नाकाबंदी की।

कुछ समय बाद मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए एवं मोटरसाइकिल के साथ दो व्यक्ति आते दिखाई दिए, जिन्हें पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रोक लिया।

🔹 तलाशी में 30.07 ग्राम स्मैक बरामद

पूछताछ में मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम देवीसिंह पिता इंदरसिंह सौंधिया, उम्र 45 वर्ष तथा पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम गोकुलसिंह पिता दानुसिंह सौंधिया, उम्र 40 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम श्यामपुरा, थाना सुसनेर, जिला आगर-मालवा बताया।

पुलिस द्वारा दोनों व्यक्तियों को तलाशी संबंधी वैधानिक अधिकारों से अवगत कराते हुए नियमानुसार तलाशी की कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान आरोपी गोकुलसिंह की पेंट की जेब में रखी पारदर्शी प्लास्टिक की थैली में मटमैले रंग का पाउडरनुमा पदार्थ मिला। प्रारंभिक परीक्षण एवं पहचान संबंधी कार्रवाई के पश्चात इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे से वजन करने पर उक्त पदार्थ का कुल वजन 30.07 ग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹3,00,000/- है।

पुलिस द्वारा उक्त मादक पदार्थ को विधिवत सीलबंद कर जप्त किया गया। इसके अतिरिक्त घटना में प्रयुक्त हीरो एच.एफ. डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP70MC1635, जिसकी अनुमानित कीमत ₹80,000/- है, आरोपी देवीसिंह के कब्जे से जप्त की गई।

🔹 कुल ₹3.80 लाख की संपत्ति जप्त

पुलिस द्वारा कार्रवाई में निम्न सामग्री जप्त की गई—

1. अवैध मादक पदार्थ स्मैक – 30.07 ग्राम, अनुमानित कीमत ₹3,00,000/-।
2. हीरो एच.एफ. डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP70MC1635, अनुमानित कीमत ₹80,000/-।
3. नगद राशि – ₹150/-

इस प्रकार कुल लगभग ₹3,80,150/- की संपत्ति जप्त की गई।

🔹 NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज, दोनों आरोपी गिरफ्तार

उक्त कार्रवाई के संबंध में थाना सुसनेर पर अपराध धारा 8/21 NDPS एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में मादक पदार्थ की उपलब्धता एवं उसके स्रोत तथा अन्य संभावित संलिप्तता के संबंध में विवेचना की जा रही है।

🔹 सराहनीय भूमिका

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सुसनेर निरीक्षक अनिल कुमार मालवीय, उप निरीक्षक सचिन धाकड़, सहायक उप निरीक्षक दरबार सिंह जादौन, सहायक उप निरीक्षक जितेन्द्र झा, सहायक उप निरीक्षक धर्मेन्द्र पाटीदार, प्रधान आरक्षक 193 शम्भु सिंह जाट, प्रधान आरक्षक 144 जीवन सिंह, आरक्षक 243 प्रेमचन्द्र राठौर, आरक्षक 26 मांगीलाल एवं सैनिक 1025 रविन्द्र सौराष्ट्रीय की सराहनीय भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content