जनरल परेड एवं UAC प्रशिक्षण: अनुशासन, आत्मरक्षा व आत्मविश्वास का संगम
“आत्मरक्षा केवल एक कौशल नहीं, यह आत्मविश्वास और सुरक्षा का कवच है” – पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार सिंह
आज दिनांक 07 मार्च 2025 को जिला पुलिस लाइन आगर में साप्ताहिक जनरल परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार सिंह ने परेड का निरीक्षण किया व सलामी ली। इस अवसर पर उत्कृष्ट टर्नआउट वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया।
परेड का संचालन रक्षित निरीक्षक श्रीमती सपना परमार एवं सूबेदार श्री जगदीश यादव द्वारा किया गया।
UAC (Un Armed Combat) प्रशिक्षण: जनरल परेड के उपरांत पुलिस लाइन आगर में Unarmed Combat (UAC) प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस विशेष प्रशिक्षण सत्र में मध्य प्रदेश वुशु संघ के सचिव तथा अंतरराष्ट्रीय वुशु मार्शल आर्ट प्रशिक्षक श्री मनोज गुप्ता एवं जिला वुशु संघ अशोकनगर के सचिव तथा मध्य प्रदेश शासन से विश्वामित्र अवार्ड प्राप्त वुशु मार्शल आर्ट प्रशिक्षक श्री बृजेश धुरेंटे द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बिना हथियार के आत्मरक्षा करने की आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान कई विशेष आत्मरक्षा तकनीकों पर बल दिया गया:
- Knife Defense Techniques (चाकू से बचाव के उपाय): हमलावर द्वारा चाकू से हमले की स्थिति में उसे रोकने, बचाव करने व जवाबी कार्रवाई करने की रणनीतियाँ।
- Hand-to-Hand Combat (हाथ से हाथ की लड़ाई): बिना हथियार के शारीरिक शक्ति का उपयोग कर हमलावर को नियंत्रण में लेने की तकनीकें।
- Joint Lock Techniques (संयुक्त लॉक तकनीक): हमलावर के हाथों और पैरों को लॉक करके उसे निष्क्रिय करने की विधि।
- Disarming Techniques (हथियार छीनने की तकनीक): अपराधी के पास मौजूद हथियार को सुरक्षित रूप से छीनकर खुद को बचाने के उपाय।
- Ground Fighting (भूमि पर लड़ाई): जमीन पर गिर जाने या गिराए जाने की स्थिति में आत्मरक्षा और पलटवार करने की तकनीकें।
- Multiple Attackers Defense (एक साथ कई हमलावरों से बचाव): भीड़ में आत्मरक्षा और हमलावरों को नियंत्रित करने के तरीके।
प्रशिक्षण के दौरान इन विधाओं का प्रैक्टिकल डेमोंस्ट्रेशन दिया गया, जिससे पुलिसकर्मियों को वास्तविक परिस्थितियों में इनका प्रभावी उपयोग करने की समझ विकसित हुई।
पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार सिंह ने इस अवसर पर कहा कि UAC प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों को आत्मरक्षा की प्रभावी तकनीकों में निपुण बनाना और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने थाना व चौकी क्षेत्र में जाकर स्कूलों, कन्या शालाओं एवं अन्य संस्थानों में इस प्रशिक्षण को आगे बढ़ाएं ताकि समाज में आत्मरक्षा की जागरूकता फैलाई जा सके और एक सुरक्षित वातावरण का निर्माण किया जा सके।
इस अवसर पर प्रशिक्षकों श्री श्री मनोज गुप्ता एवं श्री श्री बृजेश धुरेंटे को पुष्प गुच्छ व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, व उनके बहुमूल्य योगदान को सराहा।
इस कार्यक्रम में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी आगर श्री मोतीलाल कुशवाहा, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सुसनेर श्री देवनारायण यादव, थाना प्रभारी कोतवाली श्री अनिल कुमार मालवीय, अजाक थाना प्रभारी श्री गगन बादल, बड़ौद थाना प्रभारी श्री कृष्णकांत तिवारी, थाना प्रभारी नलखेड़ा श्रीमती शशि उपाध्याय,थाना प्रभारी सोयत श्री यशवंतराव गायकवाड़, निरीक्षक श्री नागेश यादव, निरीक्षक श्री रामगोपाल वर्मा, सूबेदार स्टेनो श्री मुख्तियार खान, सभी थानों के चौकी प्रभारियों सहित कुल 150 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।