🚨 एक वर्ष से अधिक समय से फरार दो आरोपी गिरफ्तार — बड़ौद पुलिस की प्रभावी कार्रवाई

▶️ तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ग्राम लापाखेड़ी में दबिश देकर दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार।

▶️ गिरफ्तारी से बचने लगातार ठिकाने बदल रहे थे आरोपी, न्यायालय के समक्ष किया गया पेश।

जिले में फरार आरोपियों एवं लंबित प्रकरणों में वांछित आरोपियों की धरपकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक आगर मालवा दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट एवं एसडीओपी आगर मोतीलाल कुशवाह के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में थाना प्रभारी बड़ौद निरीक्षक रुपसिंह बैस के नेतृत्व में थाना बड़ौद पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं सूचना तंत्र के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना बड़ौद के अपराध क्रमांक 81/2025 में एक वर्ष से अधिक समय से फरार चल रहे दो आरोपियों धर्मेन्द्र सोलंकी सूर्यवंशी एवं रचना बाई को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

🔎 तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लापाखेड़ी में दबिश

थाना बड़ौद में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 81/2025, धारा 118(1), 115(2), 296, 351(2), 3(5) बीएनएस एवं इजाफा धारा 118(2) बीएनएस में आरोपी धर्मेन्द्र पिता तुलसीराम सोलंकी सूर्यवंशी एवं रचना बाई पति धर्मेन्द्र सोलंकी सूर्यवंशी लंबे समय से फरार चल रहे थे। आरोपी पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे। पुलिस द्वारा लगातार आरोपियों की पतारसी एवं तकनीकी जानकारी एकत्रित की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को आरोपियों के ग्राम लापाखेड़ी, थाना कोतवाली आगर क्षेत्र में मौजूद होने की पुख्ता सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना प्रभारी बड़ौद के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्काल ग्राम लापाखेड़ी में दबिश देकर घेराबंदी की गई तथा दोनों फरार आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों को विधिवत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

👮 गिरफ्तार आरोपी

01. धर्मेन्द्र पिता तुलसीराम सोलंकी सूर्यवंशी, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम कड़वाला, थाना बड़ौद, जिला आगर मालवा।

02. रचना बाई पति धर्मेन्द्र सोलंकी सूर्यवंशी, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम कड़वाला, थाना बड़ौद, जिला आगर मालवा।

⭐ पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

उक्त कार्रवाई में निरीक्षक रुपसिंह बैस, सउनि दरबारसिंह पंवार, प्रधान आरक्षक 57 धीरेन्द्र चांदना, प्रधान आरक्षक 138 सतीश मोदी, प्रधान आरक्षक 157 राकेश शर्मा, प्रधान आरक्षक 73 अर्जुन बागड़ी, प्रधान आरक्षक 130 इकबाल (चौकी पिपलोन), प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र सिंह, आरक्षक 19 भीमसिंह एवं आरक्षक 124 आकाश टेकाम की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content